What is No Cost EMI? (Hindi) No Cost EMI Explained in Hindi

जब भी आप ऑनलाइन कुछ सामान खरीदते हैं तो आपको काफी सारे प्रोडक्ट पर यह लिखा मिलता है No Cost EMI आप सोचते होंगे कि आखिर यह No Cost EMI क्या होता है?

तो दोस्तों स्वागत है हमारे वेबसाइट LoanPlan.in पर आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं आखिर यह No Cost EMI क्या होता है इससे कस्टमर को क्या फायदा मिलता है इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि बैंक और कंपनी को इस से क्या फायदा मिलता है तो चलिए शुरू करते हैं।

No Cost EMI क्या होता है?

तो चलिए सबसे पहले बात यह करते हैं कि No Cost EMI क्या होता है जब भी आप कोई प्रोडक्ट परचेज करते हैं उस पर No Cost EMI लिखा होता है इसका मतलब यह होता है कि उस प्रोडक्ट का जो भी प्राइस है जो भी कीमत है आपको उसी कीमत को EMI मे देना है लेकिन आपसे किसी भी प्रकार का चार्ज इंटरेस्ट यानी के ब्याज जैसी चीजें नहीं लिये जाएंगे तो इसी को No Cost EMI कहा जाता है।

Example:- आपने कोई फोन खरीदा जिसकी कीमत ₹12000 हैं तो आपको उसी मोबाइल की कीमत को जोकि 12000 है EMI मे 3 बार करके देना होता है ₹4000 करके और इसके ऊपर कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होता है आपका पूरे ₹12000 ही देना होता है उससे ₹1 भी ज्यादा नहीं देना होता है।

लेकिन No Cost EMI के लिए शर्त यह है कि आपके पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए क्योंकि अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आप No Cost EMI का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। Share Market Explained

ग्राहक के फायदे क्या है?

दोस्तों अगर सबसे ज्यादा बात किया जाए फायदे की तो सबसे ज्यादा फायदा ग्राहक को होता है जिसमें कस्टमर का थोड़े पैसे में ही काम हो जाता है बाकी के पैसे कस्टमर बाद में धीरे-धीरे करके दे सकता है और कस्टमर को इसके बदले एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं करना पड़ता।

जैसे कि आपके पास ज्यादा पैसा नहीं है आपके पास ₹4000 ही हैं और आपको ₹12000 का फोन खरीदना है तो आप सिर्फ ₹4000 देखकर फोन को खरीद सकते है बाकी के ₹8000 में से ₹4000 अगले महीने देना होता है और बचे हुए आखरी 4000 आप तीसरे महीने में दे देते हैं इस तरह आप बिना ब्याज के EMI का फायदा उठा सकते हैं जिसकी वजह से आप एक बार में कोई सामान खरीद भी सकते हैं और आपको ज्यादा पैसे का जुगाड़ भी नहीं करना पड़ेगा इस प्रकार कस्टमर का सबसे ज्यादा फायदा होता है।

कंपनी का इससे क्या फायदा होता है?

कंपनी का फायदा यह होता है कि कंपनी No Cost EMI उसी प्रोडक्ट पर लगाती है जिसके खरीदार कम होते हैं क्योंकि कंपनी का वो प्रोडक्ट ज्यादा सेल नहीं हो रहे होते हैं तो कंपनी उस पर No Cost EMI का सेल लगा देता है जिससे कंपनी के वह प्रोडक्ट बिक जाते हैं जिसका कारण कंपनी को भी इससे फायदा होता है

बैंक को इससे क्या फायदा होता है?

No Cost EMI से बैंक को भी फायदा होता है क्योंकि बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल में आता है जैसे ही आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो बैंक उसका बिल बनाता है और बिल बनाने के साथ बैंक उस पर कुछ ना कुछ चार्ज लगा देता है तो इससे बैंक को भी फायदा मिलता है।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपने जाना है कि No Cost EMI क्या होती है इससे बैंक कस्टमर और कंपनी को क्या फायदा होता है? अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो अगर आपको इससे कुछ मदद मिला हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिनको इनकी जरूरत है। धन्यवाद!

Close